Swami Vivekananda Jayanti at Manish Papneja Memorial SD Girls College

SWAMI VIVEKANANDA JAYANTI


राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘संकल्प सभा और यात्रा काआयोजन’

एम पी एम एम. डी गर्ल्स कालेज इस्माईलाबाद में आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जी की 164 वी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कालेज प्रवक्ता डॉ मधु ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के बारे में बताया। भारत सरकार ने 1984 में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था। इसका मुख्य कारण यह था कि उनके विचार, दर्शन और जीवन आदर्श देश के युवाओं को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं। युवा वह शक्ति है जो असंभव को सम्भव में बदल सकती है। स्वामी विवेकानंद जी का एक ही नारा था- ‘नए भारत का संकल्प- स्वदेशी व स्वावलंबन ।’

कालेज प्राचार्या श्रीमती मोहिनी गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वदेशी का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। जब हम स्वदेशी उत्पादों को अपनाते हैं तो हम केवल एक वस्तु नहीं खरीदते, बल्कि
किसी भारतीय परिवार को आजीविका का सहारा देते हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रजनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न नारे जैसे- जय स्वदेशी, जय जय स्वदेशी। जब बाजार जाएंगे, सामान स्वदेशी लाएंगे। देश की एक पुकार, स्वरोजगार स्वरोजगार आदि। छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाकर वातावरण को खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर श्रीमती रिचा बत्रा, श्रीमती शैली, श्रीमती श्वेता, श्रीमती सीमा, श्रीमती प्रियंका, तनु, आंचल और अमनप्रीत आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Gallery

Scroll to Top