राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन
इस्माईलाबाद, 29 अगस्त 2026: एम.पी.एम.एस.डी. गर्ल्स कॉलेज, इस्माईलाबाद में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न खेल एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों एवं भारतीय हॉकी में उनके महत्वपूर्ण योगदान से परिचित करवाने के लिए उनके जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से छात्राओं को खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा मिली।
इसके पश्चात छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें शतरंज, खो-खो, वॉलीबॉल तथा कैरम बोर्ड प्रमुख रहे। छात्राओं ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मोहिनी गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास करते हैं। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या श्रीमती मोहिनी गर्ग एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं के उत्साह और प्रतिभागिता की सराहना करते हुए कहा कि “खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर जीवन की आधारशिला हैं।” उन्होंने सभी छात्राओं को निरंतर खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
YOGI TEJ NATH JI MAHARAJ





“Om Agnaye Namaha”
With the divine blessings of YOGI TEJ NATH JI MAHARAJ
M.P.M.S.D. Girls College, Ismailabad
commences the new academic session 2025–26 with a sacred Hawan Ceremony.
As we offer prayers into the holy fire,
we invoke wisdom, strength, and success for all. May this auspicious beginning fill our minds with knowledge, our hearts with devotion, and our path with prosperity.
Let the spirit of learning and unity guide us throughout the year.
Gallery